श्री श्याम परिवार द्वारा निशान यात्रियों का जोरदार स्वागत
बंगाल मिरर, बराकर संवाददाता: तीन बाण धारी भक्त मंडल चिरकुण्डा के द्वारा भव्य निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। निशान शोभायात्रा जीटी रोड होते हुऐ श्री श्याम मंदिर एव दादी मंदिर नियामतपुरधाम को गई इस दौरान जीटी रोड किनारे स्थित सेलिब्रेशन हॉल के प्रांगण में श्री श्याम परिवार (बराकर) के द्वारा निशान यात्रियों के लिए उत्तम व्यवस्था की गई थी इस दौरान श्री श्याम परिवार के द्वारा बाबा श्याम के रथ एवं निशान यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया














श्री श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम बाबा शाम को पुष्पो का हार अर्पित किया गया तत्पश्चात कढ़ी कचौड़ी एवं मिठाईयों का भोग लगाया गया। इस दौरान सभी निशान यात्रियों के लिए श्याम परिवार के द्वारा कढ़ी कचौड़ी,मीठाईया,फलाहार,चाय,पानी आदि की सेवा दी गई इस दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्य कमल शर्मा ने बताया कि श्याम परिवार का मुख्य कर्तव्य है कि सदैव बाबा श्याम के निशान यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य मिलाता रहे।
श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने तीन बाण धारी भक्त मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्याम परिवार के शंकर नियोगी,कालू चौधरी,सुभाष शर्मा,पप्पू सरिया,शंकर शर्मा, सहित संस्था के अनेक सदस्य व श्याम प्रेमी उपस्थित थे।
- कार्यस्थल पर बीमार रेलकर्मी की मौत, एंबुलेंस नहीं भेजने का आरोप विरोध में आसनसोल अस्पताल में यूनियन का धरना-प्रदर्शन
- কর্মস্থলে অসুস্থ রেলকর্মীর মৃত্যু, অ্যাম্বুল্যান্স না পাঠানোর অভিযোগ প্রতিবাদে আসানসোল হাসপাতালে ইউনিয়নের অবস্থান বিক্ষোভ
- लगातार बारिश से उफान पर दामोदर, दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी, बाढ़ की आशंका
- টানা বৃষ্টিতে ফুলেফেঁপে উঠছে দামোদর, দুর্গাপুর ব্যারেজ থেকে ছাড়া হলো ১ লক্ষ ১১ হাজার কিউসেক জল, প্লাবনের আশঙ্কা
- भारी बारिश में बाराबनी में सड़क धंसी, इलाके के लोग परेशान, आवागमन बंद


