Asansol और Raniganj में अवैध निर्माण पर हो कार्रवाई : गुलाम
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 40 में मुर्गासाल तथा वार्ड संख्या 35 के बांसड़ा इलाके में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत निर्माण का आरोप कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने लगाया है। उन्होंने मेयर बिधान उपाध्याय से शिकायत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। गुलाम सरवर ने कहा कि आसनसोल और रानीगंज में अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। रानीगंज में तीन मंजिला भवन का निर्माण कर लिया गया है। जबकि नगरनिगम द्वारा इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए विगत आठ दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी यहां निर्माण हो रहा है। आखिरकार किसके शह पर यह निर्माण हो रहा है। किसने यहां से कटमनी ली है, जो नगरनिगम को चूना लगाकर यहां अवैध निर्माण किया जा रहा है।









उन्होंने शिकायत की है कि मुर्गासाल में एक रेस्टोरेंट के पास एक अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसकी भी जांच होनी चाहिए। निगम प्रशासन अविलंब अवैध निर्माण को बंद कराकर उनसे जुर्माना वसूले। उन्होंने कहा कि एक ओर निगम के पास विकास के लिए फंड नहीं है। वहीं दूसरी ओर जहां से निगम को राजस्व आयेगा, वहां कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। इस तरह के दर्जनों अवैध निर्माण चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिल्डिंग प्लान को लेकर एक बड़ा घोटाला हुआ है। उसका खुलासा भी वह जल्द ही करेंगे। निगम के कुछ पदाधिकारियों की सांठगांठ से यह किया गया है। वहीं टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू भी अवैध निर्माण को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनका भी दावा है कि शहर में 30 लाख वर्ग फुट से अधिक अवैध निर्माण है। अगर इनसे जुर्माना वसूला जाए तो नगरनिगम के पास फंंड की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी होल्डिंग का नये सिरे से समीक्षा और जांच करने का भी प्रस्ताव दिया है।




- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे

