ECL कर्मी से ठग रुपये लूटकर फरार
बंगाल मिरर, रानीगंज : ( Asansol Raniganj News Today ) रानीगंज में एक ईसीएल कर्मचारी एक नये तरीके से धोखाधड़ी का शिकार हो गया, एक व्यक्ति ने आयकर एजेंट होने का नाटक करके ईसीएल कर्मी से हजारों रुपये ठग लिये घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि रानीगंज थाने के पंजाबी मोड़ फांड़ी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर ईसीएल का कर्मी ठगी का शिकार हो गया।











घटना के सन्दर्भ में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया कोलियरी का कर्मी ग्वाला पासी मंगलवार को रानीगंज के पंजाबी मोड़ एसबीआई बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहा था। उसी दौरान ठग उसके पास आया और कहा कि वह आयकर का एजेंट, वह उनके बीमा प्रीमियम को कम कर सकता है। इसके बाद वह जालसाज उसे बाइक पर लेकर एक सुनसान जगह पर गया और पूछा कि उसके पास कितने रुपये हैं।


उसने कहा कि 30 हजार रुपये। इस पर ठग ने कहा कि उसकी बैंक पासबुक नीचे गिर गई है, यह देखने के लिए जैसे ही नीचे सिर घुमाया ठग ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस व रानीगंज थाने के निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है ज्ञात हुआ है कि उक्त व्यक्ति ने खनिक से 30 हजारनकद छीन लिया और रानीगंज से मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे पांडवेश्वर की ओर भाग गया।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

