Asansol : आरोपी शिक्षक रिमांड पर
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर ), आससनसोल : फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में आसनसोल के आर्य समाज द्वारा संचालित डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से बर्खास्त शिक्षक जलेश्वर दुबे को सोमवार को आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जलेश्वर दुबे को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मालूम हो कि जलेश्वर दुबे के प्रमाण पत्र फर्जी है इसका पता उनके सेवानिवृत्त होने के कुछ ही माह पहले विद्यालय प्रबंधन को चला था। दिसंबर 2022 में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। प्रमाण पत्र के फर्जी मिलने पर उनके खिलाफ विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बर्खाश्त कर दिया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।














सोमवार को इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि जलेश्वर दुबे ने 80 के दशक में उक्त विद्यालय में अपना योगदान दिया था। जो प्रमाण पत्र उन्होंने दिया था इसका पता वर्ष 2022 में चला। हालांकि पुलिस अब इस मसले पर जलेश्वर दुबे से दो दिनों तक पूछताछ करेगी कि कैसे उन्होंने अपना फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में जलेश्वर दुबे पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने का आरोप था।
- सरकारी नियमों को ताक पर रखकर काम! सालानपुर में नई सड़क को नुकसान पहुंचाकर निजी कंपनी द्वारा केबल बिछाने का आरोप, प्रशासन ने पुलिस भेजकर काम रुकवाया
- दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की 161वीं बोर्ड बैठक मंत्री की मौजूदगी में कई विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- সরকারি নিয়মকে বুড়ো আঙুল! সালানপুরে নতুন রাস্তা নষ্ট করে বেসরকারি সংস্থার কেবল বসানোর অভিযোগ, পুলিশ পাঠিয়ে কাজ বন্ধ প্রশাসনের
- দুর্গাপুরে আসানসোল দুর্গাপুর উন্নয়ন পর্ষদের ১৬১ তম বোর্ড বৈঠক মন্ত্রীর উপস্থিতিতে উন্নয়নে একাধিক প্রকল্পের অগ্রগতি নিয়ে পর্যালোচনা
- मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर कटमनी वसूली के आरोप, सख्त चेतावनी— “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”


