Durgapur Theque Restaurant के किचन में आग
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Theque Restaurant ) आज दोपहर दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित ठेक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे से भयावह अग्निकांड होने से बाल-बाल बच गया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर ठेकरेस्टोरेंट्स के भट्टी में आग लग गई और चिमनी से धुंए का गुबार निकलने लगा। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।













घटनास्थल के आसपास व्यवसायिक केन्द्र हैं। पहले रेस्टोरेंट के फायर सिस्टम के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिर घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल का एक इंजन घटनास्थल पर पहुंचा और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड में किचन में रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचा है। होटल व्यवसायी कवि दत्त का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। रेस्टोरेंट्स में अपना निजी फायर सिस्टम है जिसके जरिए रेस्टोरेंट के कर्मियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। फिर बाद में दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
- আসানসোলে উল্টালো ওভারলোড টোটো, চাপা পড়ে মৃত্যু, উত্তেজনা
- Paschim Bardhaman SIR 2025 अब तक मैपिंग में मात्र 41 फीसदी मेल, सर्वदलीय बैठक की डीएम ने
- SIR ম্যাপিংয়ে মিল মাত্র ৩৫ শতাংশের, চার বিধানসভার ইআরও বদলি
- সাত তলা থেকে পড়ে মৃত্যু ঠিকা কর্মীর, ক্ষতি পূরণের দাবিতে বিক্ষোভ, উত্তেজনা
- আসানসোলে লায়ন্স ক্লাবের আই হাসপাতালে হেল্থ কেয়ার ইউনিট, উদ্বোধনে রাজ্যসভার প্রাক্তন সাংসদ


