कुल्टी में 150 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ एबीवीपी की तिरंगा यात्रा
*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:*देशभक्ति का संदेश देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्टी नगर इकाई की ओर से बुधवार को कुल्टी के सीतारामपुर स्थित टैगोर मैदान से नियामतपुर टहर्म 4 नंबर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 150 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा।हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता, समर्थक और छात्र-छात्राएं इस यात्रा में शामिल हुए।














सीतारामपुर के टैगोर मैदान से शुरू हुई यह रैली नियामतपुर टहर्म 4 नंबर तक पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रतिभागियों में उत्साह और जोश देखने को मिला।एबीवीपी की ओर से बताया गया कि युवाओं के बीच देशप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ आयोजित इस पदयात्रा को लेकर आम लोगों में भी उत्साह देखने लायक रहा।


