मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के अध्यक्ष चुने गए अंकित अग्रवाल
बंगाल मिरर, आसनसोल: मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के सत्र 2023 -2024 के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अभिषेक केड़िया की देखरेख में कल आसनसोल क्लब में सफलता पूर्वक संपन्न हुई । शाखा के वर्त्तमान कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल सत्र 2023 – 2024 के लिए अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। 01 अप्रैल 2023 से वो अपना नया पदभार संभालेंगे और नयी कार्यकारणी का गठन करेंगे।









शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री महेश अग्रवाल ने खादा पहनाकर उन्हें बधाई दी । शाखा के अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने अंकित जी को शुभकामनाएं देते हुए मंच को और उचाईयो तक ले जाने में उनका साथ देने का भरोसा दिया। अंकित अग्रवाल मंच के बहुत ही पुराने और ऊर्जावान सदस्य है, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की सब के साथ मिलकर मंच को एक नयी ऊंचाई तक लेकर जाएंगे ।




- Asansol Ganesh Puja की धूम, भव्य पंडाल – प्रतिमा बने आकर्षण का केंद्र
- साइबर ठगी गिरोह का ‘पांडा’ दुर्गापुर में गिरफ्तार, जामताड़ा गैंग से जुड़े होने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
- दुर्गापुर में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर सड़क दुर्घटना, मचा हड़कंप
- থাইল্যান্ডে অনুষ্ঠিত আন্তর্জাতিক যোগাসন প্রতিযোগিতায় চমক স্বর্ণপদক বার্নপুরের গৃহবধূর
- দুর্গাপুরে ১৯ নং জাতীয় সড়কের টোলপ্লাজায় পথ দুর্ঘটনা, চাঞ্চল্য


