साइबर ठगी गिरोह का ‘पांडा’ दुर्गापुर में गिरफ्तार, जामताड़ा गैंग से जुड़े होने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दुर्गापुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम सोनू मंडल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस पर जामताड़ा गैंग से जुड़कर दुर्गापुर में बड़े स्तर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने का आरोप है।पुलिस का दावा है कि टाउनशिप इलाके के निवासी सोनू मंडल आर्थिक प्रलोभन देकर कई युवक-युवतियों को अपने इस गिरोह में शामिल करता था। इसके बाद उनके माध्यम से साइबर ठगी का काम किया जाता था।गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को प्रांतिक फांड़ी की पुलिस ने सोनू के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या डिवाइस जब्त किए गए हैं, ऐसा पुलिस सूत्रों ने बताया।













सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस की ओर से की गई अपील के आधार पर न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दो दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। पूरे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में दुर्गापुर में पुलिस ने साइबर अपराध के कई गिरोहों का पता लगाया है।

