ASANSOL

Asansol ESI अस्पताल में मंत्री के नेतृत्व में फल वितरण

बंगाल मिरर, आसनसोल : नए साल के पहले दिन तथा तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर आज राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल में ईएसआई अस्पताल पहुंचे वहां उनके नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया मंत्री मलय घटक ने अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा उनकी समस्याओं को भी गौर से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए ।

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज नए साल का पहला दिन है जब पूरा विश्व इसकी खुशियां मना रहा है तब आज वह यहां ईएसआई अस्पताल आए हैं और मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम रखा गया है इसके साथ ही अस्पताल में मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी हासिल की उन्होंने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बीते कुछ सालों में अस्पताल का कायाकल्प हुआ है उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट नर्सिंग कॉलेज के साथ-साथ ईएसआई अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *