Asansol : श्री श्याम निशान यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़
हारे का सहारा है बाबा श्याम : शंकर लाल शर्मा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : श्री श्याम मंदिर आसनसोल के तत्वधान में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के द्वारा त्रि दिवसीय फागुन महोत्सव के प्रथम दिवस पर आज बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया l इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया महिलाएं पुरुष एवं बच्चे सभी अपने हाथों में केसरिया निशान थाl जय श्री श्याम जय श्री श्याम के नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे श्याम निशान यात्रा जानकी मंदिर ऊषाग्राम से भांग पाटिल मुर्गा साल जीटी रोड हटन रोड मोड रामधनी मोड़ होते हुए एनएस रोड सीएमसी क्लब के रास्ते रहा लेने स्थित बाबा श्याम के मंदिर में सभी श्रद्धालुओं ने निशान को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ बाबा को अर्पण किया ।














इस भव्य विशाल शोभायात्रा में कृष्ण राधा की झांकी आकर्षण और भव्य थी भक्तों के बीच में राधा कृष्ण स्वरूप भगवान का नृत्य पेश किया गया इसके साथ ही साथ इस्कॉन मंदिर के श्रद्धालुओं के द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर श्याम भक्त खूब नाचे गाए फागुन महोत्सव के उपलक्ष पर इस शोभायात्रा में राजस्थान के बीकानेर से विख्यात चंग बजाने वालों को बुलाया जिनकी जंग की सुरीली धुन पर सभी श्याम प्रेमि खूब थिरके शोभायात्रा में महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों के साथ-साथ श्याम बाबा का रथ सज कर साथ चल रहा था सभी पंक्ति बंद होकर एक साथ जय श्री श्याम जय श्री श्याम के जयकारे लगा रहे थे

सेवा ट्रस्ट के संचालन समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया कि कल यानी शुक्रवार एकादशी के दिन बाबा श्याम का भव्य कीर्तन का आयोजन श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में किया गया है साथ ही साथ कोलकाता एवं दूर-दराज से आए विभिन्न भजन कलाकार कल आसनसोल स्थित श्याम मंदिर में भजनों की गंगा बहाएंगे lइस शुभ अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी आसनसोल नगर निगम के उपमेय श्री अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के पार्षद श्री अमिताभ बासु श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सीताराम बगड़िया सेवा ट्रस्ट के सचिव सचिव श्री दीपक तोदी विशिष्ट समाजसेवी एवं श्याम प्रेमी श्री नरेश अग्रवाल शंकर लाल शर्मा श्री अरुण शर्मा मुकेश शर्मा मनोज अग्रवाल निरंजन अग्रवाल पप्पू वैश्य अनूप चोखानी पवन केडिया मुकेश अग्रवाल टीटू गाड़ियां मधु शर्मा नवल मांखिरिया अजय निगानिया राजेश चूड़ीवाला विष्णु जालू का विष्णु जालू का नितेश जालू का विशाल मांमंडिया सुनील मुकीम सुजीत गुप्ता अभिषेक केडिया सुदीप अग्रवाल कुणाल भूत अतुल सिंघानिया के साथ ही साथ रेलपार भक्त सरोवर मंडल यादव मार्केट श्याम परिवार मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा एवं श्याम सखी के सभी सदस्य उपस्थित थे

