Breaking : Jitendra Tiwari गिरफ्तार !
बंगाल मिरर, एस सिंह : कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मामले में आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कुछ मीडिया हाउस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किये जाने की खबर चलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सुकांत मजूमदार ने प्रेस कांफ्रेस में उनके गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। उनके अनुसार दिल्ली निकट नोएडा में यमुना एक्सप्रसवे से जितेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मामले में आसनसोल के पूर्व मेयर बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ( Jitendra Tiwari ) की पत्नी चैताली तिवारी ( Chaitali Tiwari ) समेत अन्य आरोपियों को कलकत्ता हाई कोर्ट ( Calcutta Highcourt ) ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस मामले में अब तक कुल आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें से छह को सशर्त जमानत मिली है।

गौरतलब है कि विगत 14 दिसंबर को आसनसोल में शिवचर्चा व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और आसनसोल में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं हादसा हो गया। शुभेंदु कई कंबल बांटने के बाद कार्यक्रम से चले गए। इसके बाद कंबल लेने की होड़ मच गई। 3 लोगों की कुचलकर मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।