ASANSOL

Asansol Genexx बैंक कर्मी के फ्लैट में आग, पहुंचे विधायक

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के जेनेक्स एसकोटिका आवासीय परिसर के टावर नंबर 5 की पहली मंजिल स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की एक इंजन पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट की किचन से शुरू हुई। प्रारंभिक जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

बताया गया कि उक्त फ्लैट में बैंककर्मी सचिन अम्बस्ता अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चा फ्लैट में मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *