TMC : मंत्री मलय घटक, फिरहाद और विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को मिला बीरभूम का दायित्व
बंगाल मिरर, कोलकाता : गौ तस्करी के मामले में बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अणुव्रत मंडल सात महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। फिलहाल वे नई दिल्ली के तिहाड़ जेल में अपने दिन बिता रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को कोलकाता के कालीघाट में बीरभूम के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बैठक की। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले के पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। वहीं फिलहाल बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष के पद में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वही राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, मंत्री फिरहाद हकीम और पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को बीरभूम जिले में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।














जबकि तृणमूल कांग्रेस के कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 9 कर दी गई है। इससे पहले मंत्री मलय घटक को पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा व पुरुलिया जिले में संगठन का दायित्व सौंपा गया था। अब उन्हें बीरभूम जिले में भी संगठन का दायित्व दिया गया है। इस तरह से देखा जाए तो तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व ने बीरभूम जिला अध्यक्ष पद में कोई बदलाव नहीं किया। पंचायत चुनाव से पहले बीरभूम जिले के संगठन को लेकर तृणमूल शीर्ष नेतृत्व ने विशेष बैठक की हैं और उस बैठक में पार्टी ने जेल में बंद अणुव्रत मंडल पर भरोसा जताया हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई फैसले लिए गए. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रस्ताव दिया कि बीरभूम कोर कमेटी की बैठक हर सप्ताह हो।
मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसका समर्थन किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस के कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 9 सदस्य कर दी गई है। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती नए चेहरे के रूप में कोर कमेटी में शामिल किए गए हैं। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, ‘मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री मलय घटक, विधायक नरेन चक्रवर्ती को जिम्मेदारी दी गई है। जिन पांच लोगों की कमेटी है, वे रह रहे हैं। कुछ आदिवासी चेहरों को लाया जाएगा।
- Paschim Bardhaman : 11बजे तक 39.62 फीसदी मतदान, सबसे अधिक जामुड़िया, सबसे कम Asansol Uttar
- Paschim Bardhaman Poll 2026 live : 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- Paschim Bardhaman Poll Live Updates : নয় আসনে সকাল সাতটায় শুরু ভোট, নিশ্ছিদ্র নিরাপত্তা ব্যবস্থা
- Paschim Bardhaman : 9 सीट, 85 उम्मीदवार, 2588 बूथ, 19. 65 लाख वोटर करेंगे मतदान
- পশ্চিম বর্ধমানে ৯ বিধানসভায় ৮৫ জন প্রার্থী নির্বাচনে লড়াইয়ে জেলায় ২৫৮৮ বুথে ভোটার ১৯ লক্ষ ৬৫ হাজারেরও বেশি

