Asansol : TMC के विक्षुब्ध नेता – कार्यकर्ताओं ने की सभा, उज्जवल समेत अन्य नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : तृणमूल कांग्रेस के विक्षुब्ध नेता और कार्यकर्ताओं ने वंचित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के बैनर तले कुल्टी विधानसभा में सभा के बाद एकबार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई. वंचित तृणमूल की सभा में कुल्टी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विमान आचार्य, प्रदेश के पूर्व युवा महासचिव बिस्वजीत चटर्जी, कुल्टी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बच्चू राय, पूर्व पार्षद राजा चटर्जी आदि समेत पूर्व नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता समर्थक थे।











इस दौरान इन नेताओं ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले केक कुल्टी में तृणमूल के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है जो लोग दायित्व में है वह पुराने नेता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। इसलिए वंचित तृणमूल के नाम पर वह लोग एकजुट हुए। इस दिन कार्यकर्ता सम्मेलन में, उन्होंने खुले तौर पर कहा कि अब कुल्टी प्रखंड से जो तृणमूल प्रभारी हैं उन्हें पुराने कार्यकर्ताओं की कोई परवाह नहीं है.नेतृत्व ने कोई मदद नहीं की. किसी भी सभा और जुलूस में पुराने कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया जाता है। कुछ चोर-डकैत अब कुल्टी में संगठन में शामिल हो रहे हैं। इस नीति को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि कुल्टी विधानसभा में लगभग हर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हारना पड़ता है। इसलिए वह लोग एकजुट होकर तृणमूल भवन और नवान्न तक जाएंगे और तृणमूल सुप्रीमो के इस स्थिति की जानकारी देंगे।


तृणमूल के जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी ने आरोपों को लेकर कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष चुनने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी ऊपरी नेतृत्व ने इसका चुनाव किया है । वहीं कुछ लोग तृणमूल में रहकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं मुझसे बेहतर यह वह लोग बता पाएंगे जो पिछले नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार थे । उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि सभी मिलकर संगठन के लिए काम करें लेकिन मैं किसी का हाथ पैर पकड़कर तो नहीं ला सकता। वही कोई भी असामाजिक तत्व तृणमूल कांग्रेस में दायित्व में नहीं है यह गलत आरोप है।
- जामुड़िया में बंद घर में दुस्साहसिक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
- জামুড়িয়ায় তালা বন্ধ বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরি, তদন্তে পুলিশ
- चित्तरंजन के क्लब में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस कर रही जांच
- চিত্তরঞ্জনের ক্লাবে নাবালিকাকে শ্লীলতাহানির অভিযোগ, তদন্তে পুলিশ
- বিশ্ব পোলিও দিবসে রোটারি ক্লাব অফ আসানসোল গ্রেটারের সচেতনতা অভিযান, ট্যাবলোর উদ্বোধন

