कोलकाता में 29 को युवा समावेश में आसनसोल होगी ऐतिहासिक भागीदारी : अभिजीत
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद अभिषेक बनर्जी के आह्वान पर 29 मार्च को कोलकाता में होनेवाली युवा समावेश को लेकर सोमवार को आसनसोल उषाग्राम में बैठक की गई। मौके पर आसनसोल उत्तर ब्लाक युवा अध्यक्ष पिन्टू कर्मकार ने कहा युवा समावेश में भाग लेने के लिए जनसंपर्क से युवाओं को जोड़ें। साथ ही बड़ी संख्या में युवा की उपस्थित सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष की सरकार ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी का हाथ मजबूत करने के लिए सभी लोग एक साथ मिलकर चलें।














आसनसोल नगर निगम के उपमेयर सह आइएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष सह एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी राकेट का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा देश की बागडोर संभालने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक कार्यों में युवाओं के बिना समाज, देश का विकास संभव नहीं है। अभिजीत ने युवाओं से आह्वान किया कि समावेश में अधिक संख्या में युवावर्ग भाग लें। मौके पर उदय राय, शाहिद परवेज, भानू बोस आदि मौजूद थे।
- PBDCCI ने मंत्री को किया सम्मानित
- राज्य में अब नहीं चलेगी अवैध पार्किंग”, Asansol बनेगा Smart City : मंत्री अग्निमित्रा पॉल
- রাজ্যে আর চলবে না বেআইনি পার্কিং”, কড়া বার্তা পুরমন্ত্রী ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পালের
- तपती गर्मी में आस्था का सैलाब: लछीपुर ब्रह्मचारी स्थान धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- পশ্চিম বর্ধমানের জেলাশাসকের সঙ্গে সাক্ষাতে কু্লটির বিজেপি বিধায়ক, জল সমস্যা সহ নানা বিষয়ে আলোচনা

