Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में “विश्व खेल दिवस” के अवसर पर भव्य बाइक रैली, खेलों में युवाओं को प्रोत्साहित करने का मंत्री ने दिया संदेश

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* विश्व खेल दिवस को ध्यान में रखते हुए शनिवार को दुर्गापुर के सिटी सेंटर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। सिटी सेंटर के सिधु-कानू स्टेडियम से रैली की शुरुआत हुई। खेल के क्षेत्र में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति अधिक प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी।

कार्यक्रम में राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. इंद्रनील खां, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई, दुर्गापुर के महकमा शासक अंकिता अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

रैली को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।इस दिन अपने संबोधन में मंत्री डॉ. इंद्रनील खां ने कहा कि अब तक ब्राजील और अर्जेंटीना के लिए गला फाड़कर समर्थन किया गया है, लेकिन अब समय आ गया है कि भारत के लिए गला फाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में भारत को और बड़ी जगह दिलाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार काम कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *