Jitendra Tiwari की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल CCU में भर्ती, पहुंची पत्नी और बेटी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल कंबल कांड में गिरफ्तार भाजपा नेता सह पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी की तबीयत बिगड़ने पर आसनसोल जेल से अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर पुलिस अस्पताल लेकर आई। अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक डाक्टरों की टीम उनकी जांच कर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कर दिया है। खबर पाकर पत्नी चैताली तिवारी और बेटी पल्लवी भी अस्पताल पहुंची।









उल्लेखनीय है कि कंबल कांड में जितेन्द्र तिवारी ( Jitendra Tiwari ) को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने जहां जमानत देने से इंकार कर दिया वहीं पुलिस द्वारा फिर से रिमांड के लिए दी गई अर्जी को भी खारिज कर दिया । दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने जितेन्द्र तिवारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।




गौरतलब है कि आसनसोल के आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ में 14 दिसंबर 2022 को तीन व्यक्तियों की मौत हुई थी। इस मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने भाजपा पार्षद चैताली तिवारी, आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें से जितेन्द्र तिवारी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था । वहीं अन्य आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उच्चतम न्यायलय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है
- Asansol : ढही भवन की दीवार, 2 घायल, पहुंचे विधायक, खतरनाक इमारतों पर उठे सवाल
- Asansol जब कमिश्नर को ही उतरना पड़े सड़क पर, तो सफाई विभाग किस काम का ?
- Seva Sankalp Abhiyan : 17 सितंबर से होगी शुरुआत, 1 महीने तक होंगे विभिन्न आयोजन
- আসানসোলে জেলা বিজেপির উদ্যোগে ” সেবা সংকল্প অভিযান “র আয়োজন, হবে নানা অনুষ্ঠান
- बंगालियों और दुर्गापूजा को लेकर टिप्पणी के विरोध में आसनसोल में बागेश्वर बाबा के खिलाफ पोस्टर लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

