DURGAPUR

Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: (Durgapur Medical Student Death ) कांकसा के राजबांध स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल से शुक्रवार दोपहर प्रथम वर्ष के एक मेडिकल छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत छात्र की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिषेक हॉस्टल के एक कमरे में अपने एक सहपाठी के साथ रहता था। शुक्रवार दोपहर उसका सहपाठी नमाज पढ़ने के लिए बाहर गया था। वापस लौटने के बाद उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया और अभिषेक को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद सहपाठी ने हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर अभिषेक अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।

उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभिषेक के परिवार को दे दी गई है। उसके माता-पिता दुर्गापुर के लिए रवाना हो गए हैं।मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर शुभंकर भट्टाचार्य ने बताया कि अभिषेक अपने एक सहपाठी के साथ हॉस्टल में रहता था। उन्होंने कहा कि छात्र की परीक्षा भी नजदीक थी, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।वहीं, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर रासप्रीत सिंह ने बताया कि हॉस्टल के कमरे से मेडिकल छात्र का शव बरामद किया गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *