Abhinav Shaw को 16 को कोलकाता में खेला सम्मान
बंगाल मिरर, आसनसोल : बांग्ला अखबार आजकाल की ओर से 16 अप्रैल को कोलकाता में खिलाड़ियों के लिए “खेलासम्मान” पुरस्कार आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय टीम के निशानेबाज अभिनव साव को सत्र 2022-23 के लिए निशानेबाजी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। इसकी सूचना आसनसोल में मिलते ही निशानेबाजों में खुशी की लहर फैल गई।














नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल ने कहा कि यह न केवल आसनसोल राइफल क्लब के लिए बल्कि आसनसोल के सभी नागरिकों के लिए भी गर्व का क्षण है। वहीं सेंट विंसेंट हाई एंड टेक्निकल स्कूल के प्रधानाचार्य वी रवि विक्टर को अभिनव पर गर्व है और उन्होंने अभिनव को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं अभिनव की मां प्रियंका साव एवं पिता रूपेश साव और दादाजी रामचंद्र प्रसाद साव यह खबर सुनकर बहुत खुश हैं। उल्लेख किया है कि अभी भी अभिनव साव को एक लंबा रास्ता तय करना है
- Raniganj Election Results Update: दूसरे राउंड के बाद भाजपा के पार्थ घोष की विशाल बढ़त
- KULTI Election Result Update :पहले दौर में भाजपा के अजय कुमार पोद्दार की बड़ी बढ़त
- Asansol Uttar Results Update : BJP 4186 वोट से आगे
- Pandaveswar Election Results Update : Jitendra Tiwari 2355 वोट से आगे
- Barabani Election Results Update : 2nd राउंड में भाजपा के अरिजीत रॉय आगे

