ABHINAV SHAW का सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल : भोपाल में चल रहे पांच दिवसी सेलेक्शन ट्रायल्स तीन और चार में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले आसनसोल राइफल क्लब के अभिनव साव ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चयन ट्रायल तीन में 631.2 और चयन ट्रायल चार में 629.1 का स्कोर पर निशाना साधा। सेक्शन ट्रायल चार के फाइनल में अभिनव ने महाराष्ट्र के पार्थ माने को हराकर गोल्ड जीता है। कांस्य पदक पश्चिम बंगाल के सृंजय दत्ता ने जीता है













नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वी.के. ढल ने कहा कि यह न केवल आसनसोल राइफल क्लब के लिए बल्कि आसनसोल के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विय है। उन्होंने उल्लेख किया कि अभिनव लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के लिए पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे हैं। सेंट विंसेंट हाई एंड टेक्निकल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रवि विक्टर ने कहा है कि उन्हें अभिनव पर गर्व है। हमारी कामना है कि वे लगातार बेहतर करें। अभिनव की मां प्रियंका शा और दादा राम चंद्र प्रसाद शा अभिनव के शानदार प्रदर्शन से प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि अभी अभिनव को लंबा रास्ता तय करना है।
- সময়মতো পঞ্চায়েত অফিস না খোলার অভিযোগে বিজেপির তালাবন্দি, উত্তেজনা
- पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: शहरी विकास के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
- কুলটিতে যুবকের রহস্য মৃত্যুতে ধৃত ১, পরিকল্পিত খুন, না মুক্তিপন আদায়ে অপহরণের নাটক, তদন্তে পুলিশ
- Barakar 6 लाख की फिरौती का खेल बना मौत का कारण ! सोनू की हत्या से उबाल, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन”
- জামুড়িয়ায় বেসরকারি স্কুলে চোরেদের হানা চুরি সিসিটিভি হার্ডডিক্স ও মনিটর, চাঞ্চল্য


