भगवान की भक्ति या साधना का सरल, सुगम और सुंदर माध्यम है कीर्तन : कृष्णा प्रसाद
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर स्थित ध्रुवडंगल श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव पूजन समारोह के मद्देनजर शनिवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में शिल्पांचल के सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, धार्मिक प्रवृत्ति के धनी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद विशेष आमंत्रण पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। वहीं आयोजित हरिकीर्तन में सम्मिलित हुए। हरिकीर्तन में भक्तों के साथ कृष्णा प्रसाद ने भी झाल बजाकर भक्ति माहौल में चार चांद लगा दिया। कृष्णा प्रसाद के हरिकीर्तन में भक्त मंडली के साथ झाल बजाते देख श्रद्धालुओं में उमंग एवं जोश भर गया।









इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सनातन परंपरा के तहत एक व्यक्ति ईश्वर को ज्ञान, कर्म और भक्ति के कई मार्गों द्वारा पाने का प्रयास करता है। लेकिन इनमें भक्ति सर्वश्रेष्ठ है। भगवान की भक्ति या फिर कहें उसकी साधना का सरल, सुगम और सुंदर माध्यम है कीर्तन। देवी-देवताओं के लिए किए जाने वाले इस कीर्तन से तन-मन और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है।





- प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास आसनसोल एनडीपीएस विशेष अदालत ने सुनाई सजा
- নিষিদ্ধ কাফ সিরাপ পাচারে দোষী সাব্যস্তর ১০ বছর সশ্রম কারাদণ্ড আসানসোল এনডিপিএস বিশেষ আদালতে সাজা ঘোষণা
- आसनसोल के कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट बाहरी लोगों के शामिल होने का आरोप, प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन
- আসানসোলের কলেজে ছাত্রদের মধ্যে মারামারি বহিরাগত জড়িত থাকার অভিযোগ, প্রিন্সিপালের পদত্যাগের দাবিতে এবিভিপির বিক্ষোভ
- अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने पर आसनसोल में एसडीओ कार्यालय के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क जाम


