मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटि शाख़ा की नयी कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह
बंगाल मिरर, आसनसोल : दिनांक २२.०४.२०२३ को मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटि शाख़ा की नयी कार्यकारणी 2023 – 2024 का शपथ ग्रहण समारोह आसनसोल क्लब में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष श्री अनिल जी मोहनका , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री आनंद जी पारीक एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष ( ज़ोन 5 ) श्री अतुल जी गुप्ता उपस्थित थे।











अतुल गुप्ता जी ने सचिव- संदीप दारुका , कोषाध्यक्ष – अभिषेक अग्रवाल एवं नई कार्यकारणी सदस्यों को शपथ पाठ कराया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल मोहंका जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को शपथ पाठ कराया। आसनसोल सिटि शाख़ा के अध्यक्ष (2022 -2023 ) सुदीप अग्रवाल जी ने अपना पदभार नये अध्यक्ष को सौंपते हुए बिदाई भाषण में कहा कि मुझे सभी सदस्यों ने जितना समर्थन दिया है उसके लिए मैं सबका आभारी हूँ और मैं चाहूँगा की नये अध्यक्ष को इससे भी ज़्यादा समर्थन प्राप्त हो।


सुदीप अग्रवाल जी को शाख़ा के सदस्यों की ओर से उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए पारसमणि एवं स्तंभ सम्मान से सम्मानित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित अग्रवाल जी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरी मेहनत, सदस्यों का साथ , एवं पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन से हम इस मंच को नयी ऊँचाईयों तक लेकर जाएँगे।
मौक़े पर पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय विकास एवं एकता संयोजक अभिषेक केड़िया जी , प्रांतीय सहायक मंत्री अतुल सिंघानिया जी समेत मंच के ६० से ज़्यादा कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद
- চোরবাগানের পদপিষ্টের ঘটনার পর সতর্ক প্রশাসন দুর্গাপুরের মণ্ডপে নিরাপত্তা খতিয়ে দেখলেন মহকুমাশাসক, পরিদর্শনে পুলিশও


