Asansol : अतिक्रमण पर निगम चलायेगा बुलडोजर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सुगबुगाहट शुरू कर दी है। रमजान के मद्देनजर एक माह की मोहलत खत्म होने के बाद अब निगम प्रशासन कड़ी कार्रवाई के मूड में है। मेयर बिधान उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करे। जिसके बाद निगम सचिव ने अभियान को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। मेयर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान कुछ दिनों के लिए टालने को कहा था। लेकिन इस बार निगम ने पूरी सख्ती से इसे लागू करने का ठान लिया है। इस आदेश में कहा गया है कि नगरनिगम द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटा रहे हैं । इसलिए निगम प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये करीब दो सौ अवैध निर्माण पर 28 और 29 अप्रैल को कार्रवाई की जायेगी।











पहले गिरजा मोड़ से बीएनआर मोड़ तक कार्रवाई होगी। इस दौरान करीब 50 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। बीएनआर वोल्वो बस स्टैंड से लेकर गिरजा मोड़ तक कार्रवाई होगी। वहीं 29 अप्रैल को बीएनआर मोड़ से जुबली मोड़ तक करीब 150 से अधिक अतिक्रमण पर कार्रवाई की जायेगी। इसके पहले डीएम कार्यालय के आसपास विवेकानंद सरणी पर अभियान चलाया गया था। इस बार शहर के जीटी रोड के किनारे अवैध कब्जा करने वालों पर निगम का गाज गिरने वाला है। मालूम हो कि सबसे ज्यादा अतिक्रमण जीटी रोड के किनारे ही है जो शहर के बीचों बीच गुजरा है। इस सड़क पर दिन में यातायात का दबाव भी काफी रहता है। वाहनों की रेसिंग से कई हादसे भी होते हैं, जाम भी इसी अतिक्रमण के कारण लगता है। बाजार में जीटी रोड के किनारे सैकड़ों दुकानें लगाईं गईं हैं।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

