मिथिलांचल की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई जानकी नवमी
बंगाल मिरर, आसनसोल : कल आनन्देश्वरनाथ महादेव मंदिर , पंचगछिया में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में मिथिलांचल की महिलाओं ने परम्परागत तरीके से मां सीता की जन्मोत्सव का उत्सव फुलों एवं दीप जलाकर साथ ही साथ मैथिली गीतों के साथ मां जानकी का आह्वान किया । मां सीता मिथिलांचल की बेटी होने के नाते मिथिलांचल की हर महिला अपने आप में सीता के कुछ ना कुछ गुण अपने आप में पाती हैं। महिलाओं के द्वारा गाए गीत इतने मधुर होतें हैं कि हर कोई मन मुग्ध हो जाता है । अन्त में सभी महिलाओं ने एक दुसरे का मुख मीठा करा कर कार्यक्रम की समाप्ति की ।









मिथिलांचल की महिलाओं ने कहां अब हर माह महिलाओं के द्वारा कुछ ना कुछ कार्यक्रम होता रहेगा । आसनसोल में मैथिली ठाकुर एवं कुमार विश्वास के लाने की प्रक्रिया भी चल रही है । जो आसनसोल के लिए गर्व की बात होगी ।




- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक


