सतनाम सिंह उर्फ राजू बॉक्सर का निधन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर शांति नगर निवासी सतनाम सिंह उर्फ राजू बॉक्सर ( Raju Boxer ) का निधन सोमवार की रात दुर्गापुर स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। लंबे दिनों से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बीते कुछ दिनों से शारीरिक अवस्था ठीक नहीं होने के कारण उन्हें दुर्गापुर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनका निधन हो गया।














सतनाम सिंह राजू बॉक्सर के नाम से चर्चित थे। क्योंकि सतनाम सिंह बॉक्सिंग में बहुत जगह से पुरस्कार प्राप्त किए। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप भी रह चुके थे। राजू बॉक्सर व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। वह इंटक नेता हरजीत सिंह के छोटे भाई और युवा नेता गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी के चाचा थे।
- मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर कटमनी वसूली के आरोप, सख्त चेतावनी— “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”
- নাম ভাঙিয়ে কাটমানির তোলার অভিযোগ মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পালের “কাউকে রেয়াত নয়” কড়া বার্তা
- DVC का बुलडोज़र अभियान: लेफ्ट बैंक में 110 घर तोड़े जाएंगे, सैकड़ों परिवार बेघर होने की कगार पर
- রানীগঞ্জে IMA-এর উদ্যোগে বৃক্ষরোপণ, লক্ষ্য সবুজ-সুস্থ পরিবেশ
- অতিরিক্ত ব্লাস্টিংয়ের জেরে ধস সালানপুরে ইসিএলের কয়লা পরিবহনের রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ বাসিন্দাদের


