ASANSOL

TMC आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

बंगाल मिरर, आसनसोल : 20- 25 दिन पहले आसनसोल उत्तर विधानसभा के दो ब्लॉको की नई कमेटी एवं प्रत्येक वार्ड के वार्ड प्रेसिडेंट युवा एवं महिला कमेटी की घोषणा की गई थी। ब्लॉक वन के प्रेसिडेंट गुरुदास चटर्जी के नेतृत्व में नई कमेटी के सदस्यों एवं वार्ड प्रेसिडेंट को उसी के वार्ड में जाकर कर्मी सम्मेलन कर उन्हें उत्तरीय एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 47 के बुधा में एक कर्मी सम्मेलन कर सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के घोषित उपमेयर अभिजीत घटक मेयर परिषद के सदस्य गुरूदास चटर्जी पार्षद राजेश तिवारी संपा दां उपाध्यक्ष भानु बोस युवा के अध्यक्ष पिंटू कर्मकार गुड्डू अंसारी प्रबाल बोस मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया एवं पार्टी के लिए मिलजुल कर लोगों के हित के लिए ममता बनर्जी के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा। इस अवसर पर वहां सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता ममता बनर्जी को मानने वाले उपस्थित थे इसमें भी ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *