TMC आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
बंगाल मिरर, आसनसोल : 20- 25 दिन पहले आसनसोल उत्तर विधानसभा के दो ब्लॉको की नई कमेटी एवं प्रत्येक वार्ड के वार्ड प्रेसिडेंट युवा एवं महिला कमेटी की घोषणा की गई थी। ब्लॉक वन के प्रेसिडेंट गुरुदास चटर्जी के नेतृत्व में नई कमेटी के सदस्यों एवं वार्ड प्रेसिडेंट को उसी के वार्ड में जाकर कर्मी सम्मेलन कर उन्हें उत्तरीय एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 47 के बुधा में एक कर्मी सम्मेलन कर सदस्यों को सम्मानित किया गया।














इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के घोषित उपमेयर अभिजीत घटक मेयर परिषद के सदस्य गुरूदास चटर्जी पार्षद राजेश तिवारी संपा दां उपाध्यक्ष भानु बोस युवा के अध्यक्ष पिंटू कर्मकार गुड्डू अंसारी प्रबाल बोस मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया एवं पार्टी के लिए मिलजुल कर लोगों के हित के लिए ममता बनर्जी के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा। इस अवसर पर वहां सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता ममता बनर्जी को मानने वाले उपस्थित थे इसमें भी ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी।
- दुर्गापुर में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर शव रोककर प्रदर्शन
- धनबाद से बरामद हुए कुल्टी के दो नाबालिग 24 घंटे के भीतर पुलिस ने माता-पिता को सौंपा
- *দুর্গাপুরে কর্মরত অবস্থায় শ্রমিকের মৃত্যু, ক্ষতিপূরণের দাবিতে দেহ আটকে বিক্ষোভ
- ধানবাদ থেকে উদ্ধার কুলটির দুই নাবালক ২৪ ঘন্টার মধ্যে বাবা-মায়ের কাছে ফিরিয়ে দিলো পুলিশ
- কুখ্যাত বালি মাফিয়া মাখন পাল গ্রেফতার


