आसनसोल की अनुष्का छाबड़ा का ICSE 10 वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता आसनसोल : आईसीएसई के नतीजा प्रकाशित हो गया है। आसनसोल के प्रसिद्ध व्यवसाई व समाजसेवी अमित छाबड़ा की की बेटी अनुष्का छाबड़ा ने कक्षा 10 की इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया हैं। असेंबली ऑफ गॉड चर्च या एजी चर्च की इस छात्रा ने लगभग हर विषय में पूरे या उसके आसपास अंक हासिल की हैं। उसे इंग्लिश लैंग्वेज में 100 में से 89 तो वहीं साहित्य में पूरे 100 अंक हासिल हुए हैं। हिंदी में 96 हिस्ट्री एंड सिविक्स में 97 भूगोल में 98 अंक प्राप्त हुए हैं।











वहीं जिस विषय से सभी विद्यार्थी डरते हैं, उस गणित में अनुष्का को 100 में से 100 नंबर मिले हैं। साइंस विभाग में भी उन्होंने बेहतरीन नतीजे निकाले हैं और फिजिक्स में 88, केमिस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में एकबार फिर से पूरे अंक यानि 100 में से 100 अंक मिले हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन में भी अनुष्का ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया और पूरे अंक हासिल की। अनुष्का के इन नतीजों से उनका पूरा परिवार बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनको अपनी बिटिया पर नाज है।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

