आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल के निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी मृत्युंजय मुखर्जी की दिवंगत पत्नी तुषारिका मुखर्जी की स्मृति में गुरुवार को जरूरतमंद महिलाओं के बीच नई साड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही नर-नारायण सेवा का भी आयोजन किया गया।गुरुवार दोपहर आसनसोल के एसबी गराई रोड स्थित श्रीपल्ली के श्रीसंघ क्लब के सामने मुखर्जी हाउस में मुखर्जी परिवार की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मृत्युंजय मुखर्जी के साथ उनके दोनों पुत्र हिमाद्रि मुखर्जी और नीलाद्रि मुखर्जी तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं।













इसके अलावा, परिवार के सदस्यों ने नर-नारायण सेवा में हिस्सा लेते हुए लोगों को भोजन भी परोसा। इस दौरान सौ से अधिक महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया।गौरतलब है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित 64 वर्षीय तुषारिका मुखर्जी ने महालया के दिन सुबह आसनसोल के बर्नपुर रोड स्थित कोर्ट मोड़ के पास एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। दो दिन पहले ही उनके श्राद्धकर्म की रस्में पूरी हुई हैं।तुषारिका मुखर्जी के निधन के कारण इस वर्ष मुखर्जी हाउस में दुर्गापूजा का आयोजन नहीं किया गया।

