Asansol : तीन नशेड़ियों को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल साउथ थाना इलाके के बुधा में आज शाम नशेड़ियों को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने तीन नशेड़ियों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवक रेलपार और आजादनगर के बताये जाते हैं। वहीं चार नशेड़ी फरार हो गये। लोगों का आरोप है कि हट्टन रोड इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रेलपार से यह अवैध कारोबार शहर के अन्य इलाकों में फैल रहा है।














समाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश नागी ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनके घर में भी चोरी हुई थी। बाहर नशेड़ी आकर यहां नशा करते है और इस तरह की चोरियां करता है। इलाके के कई घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। आज सात नशेड़ीबुधा में ड्रग्स ले रहे थे। तभी लोगों ने उनको घेर लिया। इसमें चार भाग गये। तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
- আসানসোল প্রগতি’র ১৪ তম বিবেকানন্দ গোল্ড কাপ ফুটবলে চ্যাম্পিয়ান সিএলডব্লু দেওয়া হলো হুইলচেয়ার থেকে আর্থিক সহায়তা
- दुर्गापुर में सीपीएम का झंडा हटाने को लेकर तनाव, भाजपा पर आरोप
- सलानपुर में फिर पुलिस की कार्रवाई अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
- दुर्गापुर में रथ मेले से टोटो चोरी का आरोप बाद में बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
- Raniganj बीजेपी और वामपंथी कार्यकर्ताओं में झड़प


