बोलेरो ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत, 2 गंभीर
बंगाल मिरर, साबिर अली, आसनसोल : पश्चिम बंगाल आसनसोल के गोपालपुर इलाके मे हुई एक सड़क हादसे मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, मौके पर मौजूद लोगों की अगर माने तो आसनसोल से तेज रफ़्तार मे बराकर की तरफ जा रही झारखंड नंबर की एक सफ़ेद बोलेरो गाड़ी ने नियामतपुर से आ रही एक मोटरसाइकल और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिस टक्कर मे मोटरसाईकल पर सवार दो लोग व ऑटो मे सवार ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, बताया जा रहा है की इस घटना मे दो लोगों की काफी नाजुक स्थिति बनी हुई है, वहीं घटना के बाद आनन -फानन मे स्थानीय लोगों ने सड़क हादसे के शिकार तीनो लोगों को बेहतर इलाज के लिये आसनसोल जिला अस्पताल ले गए हैं, वहीं मौके पर पहुँची पुलिस भी मामले की जाँच मे जुट गई है और झारखंड नंबर की बोलेरो गाड़ी की पड़ताल मे जुट गई है,











बताया यह भी जा रहा है की हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो का गेट लॉक कर फरार हो गया है, पुलिस यह भी छानबीन कर रही है की आखिरकार ऐसी कौन सी बात थी क्या ऐसा कारण था की बोलेरो चालक इतनी तेजी से जा रहा था, और घटना को अंजाम देकर बोलेरो लॉक कर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में घायल धेमोमेन निवासी भरत नोनिया की अस्पताल में मौत हो गई वहीं दिनेश नोनिया इलाजरत हैं।


- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद
- চোরবাগানের পদপিষ্টের ঘটনার পর সতর্ক প্রশাসন দুর্গাপুরের মণ্ডপে নিরাপত্তা খতিয়ে দেখলেন মহকুমাশাসক, পরিদর্শনে পুলিশও

