दुर्गापुर में ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लाभार्थियों के साथ भाजपा ने मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को दुर्गापुर नगर निगम के 24 नंबर वार्ड की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों को लेकर यह कार्यक्रम उत्तरपल्ली के काली मंदिर में आयोजित किया गया।













इस दिन सबसे पहले काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच लड्डू भी बांटे गए।कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव स्वतंत्र राय सहित पार्टी की महिला कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थीं।

