Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की डीडी का अभियान करीब 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:* करीब 81 किलो गांजा बरामद होने से आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत सीतारामपुर के टैगोर इंस्टीट्यूट के पास इलाके में अभियान चलाकर डीडी ने यह सफलता हासिल की।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को उक्त इलाके में अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस मामले में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।बरामद गांजे का अनुमानित वजन करीब 81 किलो है।

गिरफ्तार लोगों के पास से बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस और डीडी ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है, ऐसा एक अधिकारी ने बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *