Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
Bihar-Up-JharkhandPURULIA-BANKURA

Adra Division : 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, बोकारो पर खर्च होगा 35.5 करोड़

प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोकारो स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

बंगाल मिरर, एस सिंह: बोकारो, 6 अगस्त 2023 – बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में ‘अमृत भारत योजना’ के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास आज दिनांक 06 अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपतिनाथ सिंह, माननीय विधायक बोकारो श्री बिरंची नारायण, मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला के साथ-साथ अन्य विशिष्टगण उपस्थित थें।



इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला द्वारा माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपतिनाथ सिंह, विधायक श्री बिरंची नारायण एवं अन्य प्रतिष्ठित महानुभावों का स्वागत से किया गया। इस समारोह में बोकारो रेलवे स्टेशन की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को एनिमेटेड श्रव्य-दृश्य के माध्यम से दर्शाया गया। ततपश्चात माननीय सांसद धनबाद तथा विधायक बोकारो ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगो को संबोधित किये।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आद्रा और बोकारो के विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इन कार्यक्रमों में विजयी हुए छात्रों व छात्राओ को माननीय सांसद एवं विधायक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस सफलता पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से अमृत भारत योजना के तहत 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के अन्तर्गत बोकारो स्टेशन पर क्रियान्वित होने वाले विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ।

श्री नरूला ने बताया की अमृत भारत स्टेशंस योजना के तहत बोकारो सिटी रेलवे स्टेशन के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित हो रही हैं, जैसे :1. विशेष सुविधाओं का उन्नतीकरण, जिसमें विस्तीर्ण वेटिंग लांज, स्वच्छ और स्वच्छंद स्नानघर, अलग रूप से सक्षम यात्रियों के लिए स्टेशन में पहुंचने की सुविधा, विशेष रूप से बुजुर्ग यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर।2. सुविधा को सुगम बनाने के लिए, यात्रियों के लिए सहज संकेत एवं डिजिटल डिस्प्ले का स्थापना।3. यात्रियों के लिए जानकारी प्रणाली को सुधारा जाएगा, और स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज स्थापित किए जाएंगे। गहरे ट्यूब वेल और पानी की पुनर्चक्रण संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा।4. टिकटिंग और जानकारी प्रसारण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।5. यात्रियों के लिए ट्रेनों में आसानी से चढ़ने और उतरने की सुविधा के लिए अपग्रेडेड प्लेटफ़ॉर्म और रैम्प।



6. 12 मीटर चौड़ी फुट ओवरब्रिज (FOB) बोकारो स्टेशन पर निर्मित किया जाएगा।7. सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रभावी रूप से बोकारो स्टेशन को प्रकाशित किया जाएगा।8. सांस्कृतिक धरोहर को प्रतिबिंबित करने वाले आकर्षक लैंडस्केपिंग और वास्तुकला।प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण को उत्तर देते हुए श्री नरूला ने बताया कि अमृत भारत स्टेशंस योजने के तहत बोकारो सिटी रेलवे स्टेशन के लिए लगभग 33.5 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट मंजूर ज्ञात हो कि, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आद्रा मंडल में पढ़ने वाले झारखंड राज्य के 3 स्टेशनों (बोकारो स्टील सिटी स्टेशन सहित) एवं पश्चिम बंगाल राज्य के 12 स्टेशनों में पुनर्विकास होगा। यह परियोजना हमारे यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और हमारी संस्कृति और धरोहर की महिमा को प्रशस्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *