ASANSOL : नगर निगम में मच्छरदानी लेकर घुसे कांग्रेसी, पार्षद रहे नदारत
बंगाल मिरर, आसनसोल: सोमवार को आसनसोल नगर निगम में कांग्रेस द्वारा गाड़ी नदी की सफाई की मांग तथा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान पुलिस के साथ नगर निगम मुख्यालय के बाहर धक्का-मुक्की हुई उसके बाद मछरदानी लेकर कांग्रेसी निगम मुख्यालय में घुसे और प्रदर्शन किया लेकिन इस आंदोलन में कांग्रेस के पार्षद नदारद रहे ।














कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुइतंडी, शाह आलम सोमनाथ चटर्जी, ने आरोप लगाया कि गारूई नदी में बार-बार युवक डूब कर मर रहे हैं ,आसनसोल नगर निगम नदी की साफ सफाई नहीं कर रहा है, बार-बार बोला जाता है लेकिन इस नदी की साफ सफाई को लेकर नगर निगम उदासीन है, उसके साथ-साथ आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जिस तरह से डेंगू फैल रहा है और डेंगू से लोग मर रहे हैं , चारों तरफ गंदगी फैली हुई है ,इसकी अविलंब साफ-सफाई एवं डेंगू पर रोकथाम के लिए उपयुक्त कार्रवाई की जाए।
- दुर्गापुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 गिरफ्तार
- দুর্গাপুরে জুয়ার আসরে পুলিশের হানা, গ্রেফতার ১০
- रानीगंज में भारी वाहनों के दबाव से सड़क बदहाल, बढ़ रही दुर्घटनाएं नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और प्रदर्शन
- दुर्गापुर में एक बार फिर तृणमूल सांसद डोला सेन को भाजपा ने दिखाया काला झंडा, माहौल हुआ तनावपूर्ण
- आसनसोल ईएसआई अस्पताल का मेडिकल कॉलेज में होगा उन्नयन नौकरी की अनिश्चितता से नाराज संविदा चिकित्सक और कर्मचारी आंदोलन पर


