Asansol : डेंगू से एक और मौत, बुखार मरीजों की बढ़ रही संख्या
बुखार हो तो चिकित्सक से करायें इलाज, जानकारी न छिपायें : सीएमओएच
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र जामुड़िया में डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। आसनसोल जिला अस्पताल के सीसीयू में मुक्त महला भर्ती थी। मृतका का नाम बुधनी हांसदा (37) है, जो जमुडिया नंदी गांव निवासी थी. 20 अगस्त को इस महिला को बीमार हालत में भर्ती कराया गया था. बाद में खून की जांच में उन्हें डेंगू होने का पता चला। उनकी हालत बिगड़ने पर उसे सीसीयू में शिफ्ट किया गया था। वहां कल सुबह उनका निधन हो गया।इसके साथही पछले 10 दिनों में आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गयी है। इससे पहले, आसनसोल के वार्ड नंबर 42, एसबी गराई रोड, रंगनिया पारा के 20 वर्षीय अविनाश साव की 17 अगस्त को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्हें पिछले दिन आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।













वहीं अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्पछले7 दिनों से आसनसोल जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 125 से 150 के बीच है। इस समय आसनसोल के इलाके में डेंगू और बुखार चिंता का कारण बना हुआ है.इस संदर्भ में पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यूनुस खान ने कहा,मैंने सुना है कि आज सुबह आसनसोल जिला अस्पताल में डेंगू से एक की मौत हो गई है। खबर ली जा रही है। जहां महिला रहती थी वहां स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा,हम लोगों से बार-बार कह रहे हैं कि कुछ भी मत छिपाएं लोग। अगर बुखार है तो डॉक्टर के पास जाएं। स्वास्थ्य कर्मियों का समर्थन करें और जागरूक रहें।
- कार्यस्थल पर बीमार रेलकर्मी की मौत, एंबुलेंस नहीं भेजने का आरोप विरोध में आसनसोल अस्पताल में यूनियन का धरना-प्रदर्शन
- কর্মস্থলে অসুস্থ রেলকর্মীর মৃত্যু, অ্যাম্বুল্যান্স না পাঠানোর অভিযোগ প্রতিবাদে আসানসোল হাসপাতালে ইউনিয়নের অবস্থান বিক্ষোভ
- लगातार बारिश से उफान पर दामोदर, दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी, बाढ़ की आशंका
- টানা বৃষ্টিতে ফুলেফেঁপে উঠছে দামোদর, দুর্গাপুর ব্যারেজ থেকে ছাড়া হলো ১ লক্ষ ১১ হাজার কিউসেক জল, প্লাবনের আশঙ্কা
- भारी बारिश में बाराबनी में सड़क धंसी, इलाके के लोग परेशान, आवागमन बंद


