Asansol : दो जिलों में डकैती के बाद पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : दो जिलों में डकैती के बाद पुलिस की टूटी नींद। राज्य के दो जिलों में ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की डकैती की बाद ज्वैलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर पुलिस की नींद टूटी। आसनसोल में पूर्व में ज्वैलरी शॉप में डकैती और गहने के बदले लोन देनेवाले कंपनियों में डकैती हो चुकी है। आज दक्षिण थाना प्रभारी दल बल के साथ विभिन्न बैंक और ज्वैलरी शॉप में गये तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों का कहना है कि डकैती के बाद पुलिस सक्रियता दिखा रही है, लेकिन अच्छा होगा यदि पुलिस इस तरह का अभियान नियमित चलाये।











कौशिक कुंडू ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ज्वैलरी शॉप का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये। वहीं शाम में पुलिस की ओर से ज्वैलरी शॉप और गहनों के व्यापार से जुड़े कारोबारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें व्यापारी उपस्थित रहेंगे। कुछ व्यापारियों ने बताया कि जब गणपति ज्वैलर्स में करोड़ों का डाका पड़ा था। तब कहा गया था कि ज्वैलरी व्यापारियों को गन लाइसेंस दिया जायेगा। लेकिन आज तक मामला लंबित है।


- पूजा की भीड़ में बच्चों के लिए बराकर ट्रैफिक गार्ड पुलिस की अनोखी पहल अभिभावकों के मोबाइल नंबर लिखी रिबन पहनाने की सलाह
- পুজোর ভিড়ে শিশুদের জন্য অভিনব উদ্যোগ বরাকর ট্রাফিক গার্ড পুলিশের অভিভাবকের মোবাইল নম্বর লেখা রিবন পরানোর পরামর্শ
- दुर्गापुर के निजी अस्पताल में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने किया काम बंद
- দুর্গাপুরের বেসরকারি হাসপাতালে বোনাসের দাবিতে বিক্ষোভ, কর্মবিরতিতে সাফাইকর্মী ও নিরাপত্তারক্ষীরা
- कुल्टी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेवा केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल

