राहालेन में दुर्गा होमियो सेंटर का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शहर के राहालेन में दुर्गा होमियो सेंटर का उद्घाटन आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल तथा युवा समाजसेवी आनंद पारीक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर नगर निगम के चेयरमैन श्री चटर्जी ने कहा की रामविलास साव के पुत्र दुर्गा प्रसाद साव एवंम उनके सहयोगी वरुण साव के द्वारा आज के इस प्रतिष्ठान होम्योपैथिक दवाखाना खोला गया है।दुर्गा प्रसाद साव पिछले 30 सालों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं, भारत के साथ साथ विदेश की लगभग सभी होम्योपैथिक कंपनियां इनके पास उपलब्ध है, और इनका एक लंबे अरसे से इस क्षेत्र में तजुर्बा भी है।














होम्योपैथिक दवा का आज भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन जापान ,रसिया ,ताइवान सभी देश इस पर रिसर्च कर रहे हैं। ऐसा कोई रोग की दवाई नहीं जो होम्योपैथ में ना हो।आज गांव-गांव शहर शहर सभी जगह होम्योपैथिक की दावों का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आसनसोल के इस क्षेत्र में एक ऐसे ही प्रतिष्ठान की आवश्यकता थी जिनको इन्होंने खोलकर पूरा किया। शहर के मोर्चा वाली जगह में ऐसी प्रतिष्ठान खोलकर इनका मूल उद्देश्य व्यवसाय के साथ-साथ जनहिताए का कार्य करना भी है। वही प्रतिष्ठान के मालिक श्री दुर्गा प्रसाद साव ने बताया कि यहां पर होम्योपैथिक के अनेक डॉक्टर ,डॉक्टर जे बी घोष, डॉक्टर डी ऐन गोराई, डॉक्टर ऐ के साहा, डॉ प्रगति घोष आदि नियमित रूप से आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे साथ ही साथ उनके इस काउंटर में होम्योपैथिक की अनेकों ने कंपनियों जैसे एस बी ल, रिक्वेजर्मनी, एडल्लजर्मनी, स्वाभे इंडिया, स्वाभे जर्मनी, बैक्सनस, बी टी आर ए पी एल, इंडो जर्मन आदि कंपनियों की दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद पैसा कमाना नहीं बल्कि होम्योपैथिक को आम जीवन में ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाना है क्योंकि इस दवा के क्षेत्र में इसका साइड इफेक्ट काफी कम माना जाता है। वही आज के इस कार्यक्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल ने बताया की होम्योपैथिक एक ऐसी दवा है जिसका उपयोग कर मनुष्य जटिल से जटिल समस्याओं से निजात पा सकता है शहरों एवं गांव में सभी जगह आज होम्योपैथिक दावाओ का उपयोग बढ़ रहा है। इतनी सुंदर प्रतिष्ठान खोलकर इन्होंने आम जन के लिए एक अच्छा काम किया भविष्य के लिए उन्होंने उज्जवल कामना की। इस अवसर पर राम विलास साव,दुर्गा प्रसाद साव,उनकी धर्मपत्नी सीमा साव, वरुण साव, इशिता प्रसाद साव, रिद्धिमा प्रसाद साव, आदित्य साव, शुभाशीष मुखर्जी, शांतन दे,सानतनु रॉय, पीयूष दुबे, समीर चटर्जी, सुमन चटर्जी ,शुभम साव, बच्चन पाल, उज्जवल नंदी, सुमन धर, सायन मुखर्जी,मुन्ना रक्षित, सहित विभिन्न कंपनियों के आला- अधिकारी उपस्थित थे।
- बकाया वेतन और सुरक्षा की कमी का आरोप सालानपुर में कोलियरी का काम बंद कर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
- स्थानीय निवासियों से फोन पर बात की अग्निमित्रा पाल ने जिला अध्यक्ष का कड़ा संदेश मंदिर से सटी जमीन पर कब्जे के आरोप में भाजपा नेत्री पर उठे सवाल विरोध, कहासुनी और तनाव से आसनसोल में माहौल गरम
- बराकर में चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 2 गिरफ्तार
- বকেয়া বেতন ও নিরাপত্তাহীনতার অভিযোগ সালানপুরে কোলিয়ারিতে কাজ বন্ধ করে বিক্ষোভে কর্মীরা
- এলাকার বাসিন্দাদের সঙ্গে ফোনে কথা অগ্নিমিত্রা পালের কড়া বার্তা জেলা সভাপতির মন্দির লাগোয়া জমি দখলের অভিযোগে কাঠগড়ায় বিজেপি নেত্রী বিক্ষোভ, বাকবিতন্ডা, উত্তেজনা আসানসোলে


