Asansol Rifle Club में ऑल इंडिया GV Mavalankar शूटिंग चैंपियनशिप 9 से
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब में आगामी 9 से 16 सितंबर तक होने वाले 32 वें आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल्ल ने बताया कि आसनसोल में फिर एक बार जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। संभवत : देश में इतनी बार कहीं भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई है। इसमें देश भर से करीब साढ़े 3 हजार शूटर हिस्सा लेंगे।














इस दौरान 9 को उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद 14 को पहला पुरस्कार, 16 सितंबर को दूसरा पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल में राज्य का सर्वश्रेष्ठ शूटिंग रेंज है। यहां इस तरह की प्रतियोगितायें होना भी गर्व की बात है। इस मौके पर राइफल क्लब के अनुपम पांडे, जुल्फिकार मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
- Asansol को मिला पहला मेडिकल कॉलेज, ESI अस्पताल बनेगा ESIC मेडिकल कॉलेज : श्रम मंत्री अर्जुन सिंह
- टीएमसी नेता वीर बहादुर सिंह गिरफ्तार ! अब बचे कितने
- Eastern Railway का बड़ा कदम: Asansol – MUMBAI को 3 दिन, Jasidih – Bengaluru को रोजाना चलाने का भेजा प्रस्ताव
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলে সেরা পড়ুয়াদের সংবর্ধনা অনুষ্ঠানে
- बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल आसनसोल जिला सुधारगृह में ‘परिवार दिवस’ एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


