Asansol : मुर्गासाल में 19 लाख से बने छठ घाट का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड 41 के मुर्गासाल में पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू के प्रयास से नगरनिगम द्वारा 19 लाख से बनाये गये छठ घाट का उद्घाटन किया गया। घाट आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक आदि ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, डा. देवाशीष सरकार, पार्षद संजय नोनिया, अनूप माजी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।














मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि करीब चार या पांच महीने पहले पार्षद जीतू सिंह ने 41 नंबर वार्ड में इस तालाब रो बचाने के लिए छठ घाट के निर्माण का प्रस्ताव रखा था । यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि यहां पर एक भव्य छठ घाट बनकर तैयार हुआ। इससे आने वाले समय में यहां के छठव्रतियों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही दुर्गापूजा, काली पूजा जैसे उत्सव में भी इस तालाब का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि पार्षद ने यहां पास में ही बच्चों के लिए पार्क का निर्माण कराया है। जो सराहनीय है। वह निगम के अभियंताओं से बात कर इसके आसपास में घास लगाने की व्यवस्था करेंगे ताकि यहां पर आने वाले लोगों को सुविधा हो।
- রানীগঞ্জে ৪৫০ কোটির বাইপাসের জন্য বুলডোজার, উচ্ছেদ ঘিরে ক্ষোভ
- আসানসোলে অবৈধ মাদক পাচারের বিরুদ্ধে অভিযান, গাড়ি সহ ধৃত দুই, ৬০০ গ্রাম ব্রাউন সুগার উদ্ধার
- Asansol सोने की चेन छीनने वाले दो घंटे के भीतर गिरफ्तार
- Asansol कार से 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद, 2 गिरफ्तार
- আসানসোলে গ্রন্থাগারিক দিবস পালিত, গ্রন্থাগারিক পেশার ভবিষ্যৎ এবং কৃত্রিম বুদ্ধিমত্তা ও নতুন কর্মসংস্থান নিয়ে আলোচনা


