Asansol : लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भारी आक्रोश
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत वार्ड संख्या 27 के रेलपार आरके डंगाल इलाके में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भारी आक्रोश है। आज सुबह सरकारी स्कूल के निकट एक घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद आक्रोशित लोग उत्तर थाना में पहुंचे। लेकिन थाना प्रभारी न होने के कारण उन्हें दस बजे के बाद बुलाया गया है। नागरिकों के साथ पूर्व पार्षद दीपक साव उर्फ काली भी मौजूद थे।









स्थानीय लोगों ने कहा कि बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरियां की जा रही है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। पुलिस इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यहां नियमित रूप से गश्ती की जाये। इन चोरियों के पीछे जो लोग भी हैं, उनपर कार्रवाई की जाये। माना जा रहा है कि इस तरह की चोरियां नशेड़ियों द्वारा की जा सकती है। पुलिस नशीले पदार्थों की बिक्री भी रोक लगाये।




ताजा घटना पप्पू कुमार के साथ हुई। आज सुबह उन्हें पता चला कि उनके घर में घुसकर कोई चार मोबाइल तथा उनके पर्स में रखे रूपये लेकर फरार हो गया। उनको आशंका है कि उनके निर्माणाधीन दो मंजिला के रास्ते अपराधी उनके घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर थाना में पहुंचे।
- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे

