Asansol : OCP हादसे में मृतकों के आश्रित को मिला चेक
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) रानीगंज के नारायणरुड़ी में ओसीपी से कोयला चोरी के दौरान धंसान में दबकर मरनेवालों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुआवजे का ऐलान किया था। आज आसनसोल माइंस बोर्ड में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, डीएम पोन्नाबलम एस तथा एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी की उपस्थिति में तीनों मृतकों के आश्रित को दो-दो लाख का चेक दिया गया।














उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा उद्घाटन के दौरान ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दौरान रानीगंज के नारायणकुड़ीओसीपी में हुए हादसे में मरनेवालों के लिए दो-दो लाख के मुआवजे की घोषणा की। गौरतलब है कि रानीगंज थाना के सामने भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री ने पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में मुआवजे का ऐलान कर दिया था। हालांकि मुआवजे के लिए पांच लाख की मांग की गई थी
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


