India International School में डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के प्रसिद्ध इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया एवं गरबा नाइट 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर स्कूल के निदेशक एके शर्मा, उपाध्यक्ष राधा शर्मा, अतिथि पवन गुटगुटिया, एसपी खंडेलवाल, प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल, वाइस कप्रिंसिपल झूमा गायेन समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया। यहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद डांडिया और गरबा में घटों स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक झूमे। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो स्कूल परिसर में गुजरात उतर आया है।









इस आयोजन में गुजराती समाज की ओर से भी सहयोग किया गया था। स्कूल में आकर्षक ढंग से सजावट भी की गई थी। मंडल घंटों सभी ने डांडिया और गरबा किया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राधा शर्मा ने किया।




- Asansol के 9 नेताओं को मिली BJP प्रदेश कार्यसमिति में जगह
- आसनसोल थाने में बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दुर्गापूजा और बंगाली संस्कृति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- আসানসোল থানায় বাগেশ্বর বাবার এফআইআর করতে অভিযোগ দুর্গাপূজো ও বাঙালি সংস্কৃতি নিয়ে আপত্তিকর মন্তব্যের প্রতিবাদে বিক্ষোভ কংগ্রেসের
- বিধায়কের তৎপরতা আসানসোলে বেহাল রাস্তার সংস্কারে উদ্যোগী আড্ডা
- পানীয়জল দাবিতে কুলটিতে মহিলাদের রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ


