उत्सव में भी रक्तदान करना न भूलें : अभिजीत घटक
बंगाल मिरर, आसनसोल : पूरा पश्चिम बंगाल दुर्गोत्सव के रंग में रंग चुका है। लेकिन उत्सव के दौरान रक्त की कमी से परेशानी न हो इसके लिए गोपालपुर यूनाइटेड क्लब द्वारा गुरुवार की शाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत उपमेयर अभिजीत घटक, उद्योगपति बिजय शर्मा, पार्षद दिलीप बराल ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से दीपक सरकार, राजा बागची, संतोष मंडल, अभिषेक शर्मा, बाबू दा, अविनाश शर्मा, संदीप शर्मा, बिनय आदि उपस्थित थे।











उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि दुर्गापूजा आयोजन के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। इसी तरह की पहले अन्य सामाजिक संगठनों को भी करना चाहिए। ताकि उत्सव के दौरान रक्त की कमी किसी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां प्रत्येक वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने डा. संजीत चटर्जी के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

