Asansol ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित चैतन्य दुर्गा आकर्षण का केंद्र
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के डूरंड रोड लोको कॉलोनी में दुर्गा पूजा की सप्तमी से दशमी तक चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया गया। आज यहां भी पूरे प्रदेश के साथ साथ दशमी मनाई गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी सुनीता बहन ने कहा कि मां दुर्गा हमारे अंदर की शक्तियों का साकार रूप है। वह शक्तियां जो हर एक के अंदर रहती हैं। देवाधिदेव महादेव की शक्तियों को एकजुट कर मां दुर्गा के 9 रूपों का निर्माण किया जाता है।














सप्तमी से दशमी तिथि तक मां दुर्गा के इन्हीं रूपों को चैतन्य दुर्गा के माध्यम से दर्शाया जाता है । उन्होंने बताया कि जब दुनिया में आसुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं तब मां दुर्गा शिव की शक्तियों को एकजुट कर दुष्टों का दमन करने आती हैं। उनका कहना था कि कभी मां दुर्गा पृथ्वी को आसुरी शक्तियों से बचाने के लिए जीवंत हुईं थीं उसी को दर्शाने यहां चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया जाता है।
- চুরুলিয়ায় পালিত কাজী নজরুল ইসলামের ১২৭ তম জন্মজয়ন্তী, শুরু ৪৬ তম নজরুল মেলা
- Burnpur गुरुद्वारा स्कूल में अनियमितताओं का आरोप, जांच की मांग को लेकर पहुंचे भाजपा नेता
- विवादित ‘मिठाई बाबू’ को चड्डी – बनियान ट्रीटमेंट दिया जाए : दुर्गेश
- বিধায়কের উপস্থিতিতে ঈদুজ্জোহাকে সামনে রেখে বারাবনি থানার শান্তি বৈঠক
- कुल्टी बोरो कार्यालय में भाजपा विधायक का सम्मान, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

