Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol से दिल्ली जानेवालों के लिए बड़ी खबर

आसनसोल – आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का विस्तार

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol – Anand Vihar Special Train का विस्तार । आदमपुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का रेलवे ने और तीन फेरों तक विस्तार कर दिया है। इससे शिल्पांचाल के लोगों में खुशी देखी जा रही है । विभिन्न व्यवसायिक संगठन ने भी रेलवे से इस ट्रेन को और विस्तार देने का प्रस्ताव दिया था। क्योंकि लंबे समय से विभिन्न संगठन आसनसोल से सीधी दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग करते रहे हैं ‌‌

रेलवे ने पहले प्रेम को सिर्फ एक फेरे के लिए चलाया था जिसे शानदार रिस्पांस देखने को मिल रहा है। इसके बाद रेलवे ने इसे अब 24 नवंबर यानि तीन फेरों के लिए विस्तार कर दिया है। । गौरतलब है कि दुर्गापूजा, दीवाली और छठ के मद्देनजर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। ऐसे में इस ट्रेन से सुविधा होगी।

03575 आसनसोल-आनंद विहार पूजा स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी और 03576 आनंद विहार-आसनसोल पूजा स्पेशल 25 नवंबर तक को प्रत्येक शनिवार को 11:55 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और फिर अगले दिन 10:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

इस ट्रेन में आसनसोल से आनंद विहार का स्लीपर क्लास का किराया 740, थर्ड एसी का किराया 1890 तथा सेकेंड एसी का किराया 2595 रुपये है। शिल्पांचलवासियों की मांग है कि इसी ट्रेन की तर्ज पर स्थायी तौर पर आसनसोल – आनंद विहार ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाये। इससे न सिर्फ शिल्पांचल बल्कि आसपास के जिलों तथा पड़ोसी राज्य झारखंड के सीमावर्ती जिलों से दिल्ली जानेवालों को काफी सुविधा होगी। आसनसोल के विभिन्न व्यवसायिक संगठन लगातार दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *