SAIL ISP ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड मेडल
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : चीन के बीजिंग में चाइना एसोसिएशन फार क्वालिटी द्वारा बुधवार को आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कन्वेंशन आन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स (आइसीक्यूसीसी) 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें इस्को स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट की क्वालिटी सर्कल टीम ”मंथन” ने भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आइएसपी के निदेशक प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, यह हमारी विशाल क्षमता को अनलाक करने के लिए क्वालिटी सर्कल की शक्ति पर भी जोर देता है।














ईडी (वर्क्स) मनीष गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य टीमों को ऐसी और उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। सीजीएम (सिंटर प्लांट) अनूप के घोष ने कहा कि सिंटर प्लांट की इस टीम में एजीएम पंकज, के जिज्ञासु, शिशिर मंडल, समीर के घोष, सुजीत कुमार और भरत चंद्र साहू शामिल हैं। सीजीएम (बीई) एमई शम्सी ने कहा कि क्वालिटी ओलंपिक के रूप में भी जाना जाता है, यह पहली बार है कि हमारी क्यूसी टीमों में से एक को आइसीक्यूसीसी में भाग लेने के लिए चुना गया था।
- Asansol Pool Car Accident: मुर्शिदाबाद के बाद अब आसनसोल में हादसा, बाल-बाल बचीं 5 छात्राएं, तेज रफ्तार मिनीबस ने मारी टक्कर
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित


