जामुड़िया के विधायक मिले मेयर से, छठ को लेकर चर्चा
बंगाल मिरर, आसनसोल : जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह आज आसनसोल नगर निगम में मेयर बिधान उपाध्याय से मिलने पहुंचे यहां पर उन्होंने आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर जमुरिया में छठ व्रतियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है उस पर चर्चा की। इस दौरान उपमेयर वसीम उल हक समेत अन्य मौजूद थे।














इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि बहुत जल्द आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर आज उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से बात की उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र जमुड़िया में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी लोग रहते हैं जिनके लिए छठ सबसे बड़ात्यौहार है ऐसे में छठ त्यौहार को देखते हुए आज उन्होंने मेयर से मुलाकात की और जामुड़िया में छठ का पर्व मनाने वाले लोगों के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है इसको लेकर बातचीत की
उन्होंने कहा कि घाटों की साफ सफाई से लेकर छठव्रती महिलाओं के लिए साड़ीसुप की व्यवस्था करना तथा छठ से पहले काली पूजा और दीपावली के पर्व को भी सुचारू रूप से मनाए जाने को लेकर बातचीत हुई उन्होंने इसके साथ ही सभी शिल्पांचलवासीयों को काली पूजा दीपावली तथा छठ की अग्रिम बधाई दी
- বন্দীদের সমাজের মূল স্রোতে ফেরাতে উদ্যোগ আসানসোল জেলা সংশোধনাগারে ‘পরিবার দিবস’ ও আইনি সচেতনতা শিবির
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश


