Asansol होटल ऑनर्स एसोसिएशन की कमान युवाओं को
शंकर चटर्जी उर्फ रिजू बनाये गये सचिव, सुनील को अध्यक्ष का दायित्व
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल होटल ऑनर्स एसोसिएशन की कमान युवाओं को सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों को सलाहकार मंडली में शामिल किया गया है। कल एसोसिएशन की बैठक में सांगठनिक बदलाव किये गये। सिग्नेचर होटल परिसर में बैठक हुई सचिव के प्रतिवेदन के चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। कोषाध्यक्ष के वित्तीय रिपोर्ट को मंजूरी देने के बाद विभिन्न सांगठनिक मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। अंत में नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार (होटल हिंदुस्तान रेसीडेंसी) अध्यक्ष तथा शंकर चटर्जी (होटल चटर्जी) सचिव चुने गये सुप्रभात विश्वाल (प्रियंका होटल) उपाध्यक्ष तथा नूर मल्लिक (होटल रोशन)- कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में राजन बग्गा, अभिषेक लायक, चेतन अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल तथा सिद्धार्थ यादव शामिल हैं।














सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष वीके डल्ल, पूर्व अध्यक्ष मनीन्दर कुन्द्रा, पूर्व सचिव अशोक संथालिया, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा सोमनाथ विश्वाल शामिल है। इस बैठक में पूर्वाशा इंटरनेशनल होचल होटल सरिता, होटल एक्सलेंसी, होटल पारस, होटल रोशन, होटल द सिग्नेचर, प्रियंका होटल, होटल कस्तूरी, होटल बैजनाथ, होटल दीवान इंटरनेशनल, कल्याणी होटल, होटल रोगल इंटरनेशनल, द हिंदुस्तान रेसीडेंसी, बबई होटल, होटल इस्पात इंटरनेशनल, होटल इवरग्रीन, होटल शिवालिक तथा होटल सुमित्रा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- আসানসোলের রেলপারে চাঞ্চল্য তৃনমুল কংগ্রেস ঘনিষ্ঠ ব্যবসায়ী দুই ভাইয়ের একাধিক ঠিকানায় পুলিশের হানা
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा? आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय और दुर्गापुर नगर निगम में पुलिस की छापेमारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
- জন্ম-মৃত্যু শংসাপত্রে জালিয়াতি ? আসানসোল পুরনিগমের কুলটি বোরো অফিস ও দুর্গাপুর নগর নিগমে পুলিশের হানা সরব মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল
- कुल्टी में सनसनी तिरपाल लगाकर शटर तोड़ ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
- চাঞ্চল্য কুলটিতে ত্রিপল টাঙিয়ে শাটার ভেঙে গয়নার দোকানে লুট, উধাও সিসিটিভির হার্ডডিস্ক, তদন্তে পুলিশ


