IPL की तर्ज पर SPL, सीजन 2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Shristinagar Premier League ) आईपीएल की तर्ज पर इस साल भी सृष्टि नगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा। कल रात सृष्टिनगर में खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी का आयोजन हुआ । इस नीलामी में वर्चुअल तरीके से खिलाड़ियों की नीलामी की गई जिसने एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा 2 करोड़ 80 लाख वर्चुअल रुपए में पैंथर्स टीम में शामिल किया गया। इस मौके पर बंगाल सृष्टि के सीईओ साहिल सहारिया, प्रापर्टी मैनेजमेंट ग्रुप हेड विनय चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, शहर की प्रथम महिला नागरिक सुचिस्मिता उपाध्याय समेत अन्य मौजूद थे।











इसके बारे ने जानकारी देते हुए प्रॉपर्टी मैनेजमेंट बंगाल सृष्टि के ग्रुप हेड विनय चौधरी ने कहा कि पीछले साल की तरह ही इस साल भी श्रृष्टिनगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। गत वर्ष जहां 8 टीमों ने हिस्सा लिया था इस साल 10 टीमें इस लीग में शिरकत कर रहीं हैं । खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी की गई। उन्होंने बताया कि यह लीग 4 से 12 जनवरी तक होगा जिसमे ओडिसी क्लब तथा इस टाउनशिप के निवासी ही हिस्सा ले सकते हैं । । 4 जनवरी को लीग की शुरुआत होगी और 12 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा । उन्होंने बताया कि समापन समारोह के लिए एक प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी को बुलाया जाएगा। पिछले साल समापन समारोह के दिन चेतन शर्मा को आमंत्रित किया गया था।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

